रुद्रपुर, मार्च 13 -- नानकमत्ता। नगर पंचायत नानकमत्ता में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा टीम ने शिवर लगाकर नगर पंचायत में कार्यरत पर्यावरण मित्रों व कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। पर्यावरण मित्रों को संतुलित आहार के बारे में जानकारी दी गयी। पंचायत अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण मित्र नगर की स्वच्छता में महत्वपूर्ण भूमिका निभागते हैं। इसलिए समय-समय पर शिविर लगाकर जांच व परामर्श दिया जाता है। यहां नगर पंचायत अधिकारी प्रेम सिंह टुरना, ईओ राकेश कोटिया, डॉ वैभव, डॉ सचिन प्रकाश, डॉ राज कश्यप मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...