चम्पावत, जुलाई 1 -- योगेश जोशी, टनकपुर/बनबसा। टनकपुर और बनबसा में पर्यावरण मित्रों का एक सत्र का कार्य बहिष्कार जारी रहा। सफाई कर्मचारियों ने शाम की पाली में सफाई कार्य नहीं किया। उन्होंने सात सूत्रीय मांग पूरी नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बनबसा में बुधवार को देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले पर्यावरण मित्रों ने कार्य बहिष्कार किया। सफाई कर्मचारियों ने दूसरी पाली में सफाई कार्य नहीं किया। पर्यावरण मित्रों ने आवास सुविधा देने, शिक्षित युवाओं को स्वरोजगार का लाभ देने, इलाज के लिए विभागीय सहायता देने समेत सात सूत्रीय मांग की। यहां ओमपाल वाल्मीकि, प्रमोद रत्नाकर राजकिरण, नीरज, नन्हेलाल, विजय पाल, राजपाल, अमरपाल, मुकेश कुमार, राजन, सानू, कमलेश, सोनू, मिथिलेश, सोनी, नीलम, रजनी, लक्ष्मी, अभिषेक एवं शिवम राजा आदि मौजूद रहे। यह...