देवघर, अप्रैल 16 -- समाहरणालय के सभागार में गुरुवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जिले के सभी खनन पट्टेधारियों और अनुज्ञप्तिधारियों के साथ बैठक की गई। यह बैठक झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा रिट याचिका बनाम झारखंड राज्य एवं अन्य में पारित आदेशों के अनुपालन को लेकर बुलाई गई थी। इस दौरान डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में संचालित सभी खदानों में पर्यावरणीय नियमों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय और एसईआईएए (राज्य स्तरीय पर्यावरण प्रभाव निर्धारण प्राधिकरण) के निर्देशों का उल्लंघन करने वाले पट्टेधारियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डीसी ने दस्तावेजों और धरातलीय स्थिति की समीक्षा करते हुए उपस्थित सभी खनन संचालकों को अनिवार्य मानकों के शत प्रतिशत अनुपालन क...