पटना, अप्रैल 4 -- खान एवं भूतत्व विभाग के स्तर पर कार्यादेश निर्गत होने के बाद भी राज्य के छह जिलों में 24 बालू घाटों से खनन शुरू नहीं हो सका है। पर्यावरणीय मंजूरी को लेकर यहां पर मामला अटका है। विभागीय समीक्षा में इसकी जानकारी मिलने पर विभाग ने इसे गंभीरता से लिया है। खान निदेशक मनेश कुमार मीणा ने संबंधित जिलों के पदाधिकारियों को बंदोबस्तधारियों से सक्षम प्राधिकार के समक्ष आवेदन कराने के साथ ही प्रथम किश्त का भुगतान लेने के निर्देश दिए हैं। विभागीय समीक्षा में पाया गया है कि राज्यभर के 463 बालू घाटों में से 306 बालूघाटों की नीलामी हो चुकी है, जबकि 157 अनिलामित हैं। नीलाम हो चुके 180 बालू घाटों पर खनन शुरू करने के लिए कार्यादेश निर्गत किया जा चुका है, लेकिन, सिया और बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद की स्वीकृति के अभाव में कई घाटों पर खन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.