हापुड़, मार्च 1 -- डीएम अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय स्थित सभागर कक्ष में जिला पर्यावरण/वृक्षारोपण समिति/वन बंदोबस्त और जिला गंगा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। डीएम ने जनपद स्थित पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए प्लास्टिक वेस्ट का मैनेजमेंट, पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के अनुरूप करने की योजना तैयार करने के निर्देश दिए। डीएम अभिषेक पांडेय ने समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह जनपद स्थित कूड़े कचरे का निस्तारण उचित व्यवस्था के साथ करते हुए डोर-टू-डोर वेस्ट का कलेक्शन कर दिए गए नियमों के अनुसार मैनेजमेंट करें। जिला गंगा समिति की बैठक के अंतर्गत समिति अध्यक्ष द्वारा प्रदेश में छोटी एवं सहायक नदियों के पुनरुद्धार एवं कायाकल्प के लिए काली नदी का चयन करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को (सिंचाई विभाग, ग्र...