बोकारो, जून 3 -- सीसीएल ढोरी एरिया के अधिकारी क्लब में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चित्रकला, निबंध और स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन ढोरी, अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फुसरो और डीएवी ढोरी के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और पौधरोपण से जुड़े विषयों पर अपनी रचनात्मकता प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि सीसीएल ढोरी की एसओपी माला कुमारी ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हर व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण के लिए सीसीएल ने 500 पौधे बांटे इसके पूर्व सीसीएल कर्मियों के बीच भी निबंध प्रतियोग...