लखनऊ, जून 5 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस पर यूपी ने एक दिन में 5 करोड़ पौधे लगाने का अपना लक्ष्य पूरा कर लिया है। शुक्रवार 5 जून को सीएम योगी ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत अपने आवास पर वृक्षारोपण कर एक़ दिन में 5 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य रखा था। शाम होने से पूर्व ही इस लक्ष्य को प्रदेश भर में पूरा कर लिया गया। इससे पूर्व विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने तीन वर्ष पहले 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का आह्वान किया था। उन्हीं की प्रेरणा से 9 वर्ष में प्रदेश में पौधरोपण के वृहद कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। यह भी पढ़ें- पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी और तभी जीव सृष्टि भी बचेगीः योगी पीएम ने वसुधैव कुटुम्बकम के अनुरूप 'एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य' का संदे...