पर्यावरण दिवस पर भाजपा ने किया पौधारोपण
बोकारो, जून 5 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पेटरवार प्रखंड भारतीय जनता पार्टी की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प को सशक्त बनाने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की। भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए "एक पेड़ मां के नाम" जन-अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान लोगों को प्रकृति से जोड़ने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ पर्यावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री संजय सिन्हा, जिला उपाध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.