नैनीताल, जून 5 -- नैनीताल, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जीबी पंत उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान, नैनीताल में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन निदेशक प्राणी उद्यान एवं प्रभागीय वनाधिकारी आकाश गंगवार के निर्देशन में किया गया। इस दौरान पौधरोपण, भाषण प्रतियोगिता और नृत्य-नाटिका प्रतियोगिता के जरिए पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता संवर्धन का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में 'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान के तहत उप निदेशक प्राणी उद्यान स्वाति, विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक-अध्यापिकाओं तथा प्राणी उद्यान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से बांज, चिनार और पदम समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। यह भी पढ़ें- बांका: बेलहर में पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण व प्रतियोगिता इसके बाद भाषण प...