लखीमपुरखीरी, जून 6 -- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्राइवेट मेडिकल प्रोफेशनल्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. अनिल वर्मा के मार्गदर्शन में रैली का शुभारंभ हाईवे ट्रॉमा सेंटर से हुआ, जो मीरपुर, नौरंगाबाद चौराहा, मेला मैदान एवं संकटा देवी चौराहा होते हुए घंटाघर पर समाप्त हुई। रैली का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा प्रदूषण कम करने के लिए दैनिक जीवन में साइकिल चलाने एवं पैदल चलने के लिए प्रेरित करना था। रैली में प्रमुख रूप से डॉ. पवन गर्ग, डॉ. प्रदीप मेहता, डॉ. संजय मल्होत्रा, डॉ. रोचक टंडन, डॉ. रूपक टंडन, डॉ. रोहित मिश्रा, डॉ. मुदित मेहरोत्रा, डॉ. देशदीपक जायसवाल, डॉ. महेंद्र पासी सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- लायंस क्लब ऑफ पूर्णिया ग्र...