खगडि़या, जून 5 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता जदयू कार्यालय में मनाया गया संपूर्ण क्रांति दिवस व विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण किया गया।खगड़िया। शहर के कचहरी रोड स्थित जनता दल (यूनाइटेड) जिला कार्यालय में शुक्रवार को संपूर्ण क्रांति दिवस श्रद्धा, सम्मान एवं संकल्प के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि वर्ष 1974 में लोकनायक जयप्रकाश नारायण द्वारा शुरू किया गया आंदोलन केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि सामाजिक, राजनीतिक एवं नैतिक परिवर्तन का अभियान था। मौके पर राजनीति सलाहकार समिति सदस्य नीलम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल, बेगूसराय विधानसभा प्रभारी उमेश सिंह पटेल एवं जदयू नेता सुशांत यादव, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, रामविलास महतो, निर्मला कुमारी, राजनीति प्रसाद सिंह, राकेश मोहन सिन्हा, म...