पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण
संतकबीरनगर, जून 5 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में विश्व पर्यावरण दिवस पर विकास खंड मुख्यालय बेलहर कला में एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत ब्लॉक प्रमुख डॉ. भूपेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत पंकज सिंह, एकाउंटेंट प्रवीण कुमार यादव सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख डॉ. भूपेंद्र सिंह ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृ सम्मान का भी प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। एडीओ पंचायत पंकज सिंह ने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ते हुए पौधरोपण के लिए प्रेरित करना है। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलेभर में गूंजा पौधरोपण अभियान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.