बक्सर, जून 5 -- बक्सर, हमारे संवाददाता। एबीवीपी नगर इकाई ने विश्व पर्यावरण पर पीसी कॉलेज परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया। इस दौरान संगोष्ठी भी आयोजित हुई। अध्यक्षता कॉलेज अध्यक्ष नंदन कुमार व संचालन आदित्य कुमार ने की। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जिला संयोजक अविनाश पांडेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली सामाजिक जिम्मेदारी है। पौधारोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। युवाओं को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनकर समाज में जागरूकता फैलानी चाहिए। वही खेलो भारत प्रांत सह संयोजक अनीश तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय संकट को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल...