लोहरदगा, जून 4 -- लोहरदगा, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस पर पांच जून को लोहरदगा वासियों को जैव विविधता उद्यान का उपहार मिलेगा। लोहरदगा के बक्शीडीपा में विकसित किए गए इस उद्यान का शु्क्रवार को लोकार्पण किया जाएगा। लोहरदगा वन प्रमंडल अधिकारी ने बताया कि पूर्वाहन 11 बजे सेवन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वावधान में होनेवाले लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत, विशिष्ट अतिथि विधायक डा रामेश्वर उरांव और सम्मानित अतिथि सह संरक्षकपूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू होंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और आमजन में प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम को मेरी लाइफ -लाइफस्टाइल फॉर इन्वायरमेंट अभियान से भी जोड़ा गया है, जिसके माध्यम से पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली को...