लातेहार, जून 5 -- बेतला, प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर डिप्टी डायरेक्टर पीके जेना के निर्देश से गुरुवार को बेतला में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें शामिल वनकर्मियों ने बेतला पार्क मेन गेट समेत आसपास में लगे गंदगी के अंबार की रेंजर उमेश कुमार दूबे के नेतृत्व में साफ-सफाई की। मौके पर रेंजर दूबे ने कहा कि बेतला को प्लास्टिक फ्री जोन बनाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना अभियान का मुख्य उद्देश्य है। अभियान में वनपाल संतोष सिंह, वनरक्षी देवपाल भगत,देवेंद्र देव,निरंजन कुमार,प्रवीण कुमार समेत कई वनकर्मी- वनश्रमिक शामिल थे। यह भी पढ़ें- पर्यावरण को समर्पित कर दी जिंदगी यह भी पढ़ें- स्वच्छ, हरित और सुरक्षित अररिया बनाने का लें संकल्प यह भी पढ़ें- पर्यावरण बचाकर खुद अपनी जिंदगी बचाएं, हमारे पास दूसरा पृथ्वी भी नहीं

हिं...