मुजफ्फरपुर, जून 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन परिसर और इसके आसपास के इलाकों में पौधरोपण किया गया। इस दौरान फलदार और छायादार पौधे लगाये गए। पौधरोपण के दौरान एरिया ऑफिसर रविशंकर महतो, आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार, स्टेशन प्रबंधक शिवदास, सीएचआई सतीश कुमार, सीसीआई राजेश रंजन श्रीवास्तव के अलावा अन्य विभाग के पदाधिकारी व स्टाफ शामिल हुए। इससे पूर्व प्लेटफार्म से स्वच्छता को लेकर एक रैली निकाली गई। इसमें रेलवे कर्मचारी लाउडेलर, बैनर-पोस्टल लेकर निकले। यात्रियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। कूड़ा फेंकने के लिए कूड़ेदान का उपयोग करने, प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने, ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने, पौधों को बचाने, व्यर्थ में जल नहीं बहाने और जल को दूषित होने से बचाने की जानक...