पर्यावरण दिवस : पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
पूर्णिया, जून 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की आम्रपाली महिला यूनिट द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 22 बच्चियों ने भाग लिया और अपनी पेंटिंग द्वारा पर्यावरण के संरक्षण और सुरक्षा को उजागर किया। स्कूल की बच्चियों ने पर्यावरण की सुरक्षा से संबंधित अपने विचार भी रखे। इसे उपस्थित लोगों ने काफी सराहा। इस अवसर पर बोलते हुए एसोसिएशन की अध्यक्ष मीना सिंह ने कहा कि पर्यावरण की संरक्षा और सुरक्षा केवल किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि सभी लोगों की भागीदारी जरूरी है। इस अवसर पर बोलते हुए अन्य वक्ताओं ने कहा कि वर्ष में एक दिन पर्यावरण दिवस मना लेने से कुछ नहीं होगा बल्कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हमें हर दिन सचेत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.