पूर्णिया, जून 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए देश का प्रत्येक व्यक्ति एक पेड़ लगायें। बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण के चलते पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है, जिसका ही परिणति है कि प्राकृतिक आपदाएं मनुष्य क्या पशु पक्षियों के लिए भी अभिशाप बनी हुई है। उक्त बातें पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में पूर्णिया विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण के पश्चात कही। इस मौके पर कुलपति ने पर्यावरण संरक्षण के लिए आमजनों से सजग होने का आह्वान किया। -सांसें हो रही है कम आओ पेड़ लगाये हम का दिया गया संदेश: -पूर्णिया विश्वविद्यालय के परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में वृक्षार...