इटावा औरैया, अप्रैल 18 -- इटावा। महेवा के नवनिर्मित सूर्य मंदिर में श्रीभागवत कथा में कथा वाचिका शालिनी पांडे ने श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि सच्चा धनवान वही है जो सेवा और भक्ति करता है। भागवत कथा में पूर्ण चरित्र सहित,कृष्ण की बाल लीलाओं का बखान किया। ‌विदुषी शालिनी पांडेय ने कहा धनवान व्यक्ति वही है जो अपने तन, मन, धन से सेवा भक्ति करे वही भक्त है। पूतना राक्षसी ने बालकृष्ण को उठा लिया और स्तनपान कराने लगी। श्रीकृष्ण ने स्तनपान करते-करते ही पुतना का वध कर उसका कल्याण किया। माता यशोदा भगवान श्री कृष्ण को उठाकर लाती हैं। यह भी पढ़ें- भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया उसके बाद पंचगव्य गाय के गोब, गोमूत्र से भगवान को स्नान कराती है। सभी को गौ माता की सेवा, गायत्री का जाप और गीता का पाठ अवश्य करना चाहिए। गा...