पर्यावरण को लेकर लायंस ने चलाया जागरूकता अभियान
रामगढ़, अप्रैल 27 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। पर्यावरण संरक्षण को लेकर लायंस क्लब ऑफ भुरकुंडा की ओर से आयोजित सेवा सप्ताह का समापन रविवार को उत्सव मैरिज हॉल में समारोहपूर्वक हुआ। क्लब के अध्यक्ष अशोक सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में सर्वप्रथम अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। सचिव अखिलेश शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान लोगों को पौधरोपण, पौध संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक से परहेज करने, जूट थैलियों का वितरण सहित वर्षा जल संरक्षण को लेकर जागरूक किया गया। वहीं अध्यक्ष अशोक सिन्हा ने कहा कि ग्लोबल सर्विस टीम को-ऑर्डिनेटर राजेश कसेरा व डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन (पर्यावरण) पूनम आनंद के मार्गदर्शन में भुरकुंडा क्लब ने 40 से अधिक पर्यावरणीय गतिविधियां संचालित की है। उनका उद्देश्य भुरकुंडा को प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.