चक्रधरपुर, जून 6 -- चक्रधरपुर, संवाददाता विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के डीएमई एनवायरमेंट एंड हाउस कीपिंग मेनेजमेंट के तत्वाधान में चक्रधरपुर समेत विभिन्न स्टेशनों में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीआरएम तरुण हुरिया की अगुवाई में विशाल वॉकथोन रैली निकाली गई। इसमें रेलवे तमाम विभागों के शाखा अधिकारी, भारत स्काउट्स एंड गाईडस, बीएनआर स्कूल एवं केंद्रीय विद्यालय के छात्र छात्राएं शामिल हुए। एडीआरएम अनूप पटेल, अजितेंद्र त्रिपाठी, सिनियर डीएमई राजीव रंजन रसिक, सीनियर डीएसएम आदित्य कुमार चौधरी, सीनियर डीओएमओ मनीष पाठक, मंडल सुरक्षा आयुक्त ए. नवीन प्रसात, सीनियर डीपीओ डा. ऋषभ सिन्हा, डीएमई पी के मिश्र, चक्रधरपुर रेलवे मंडल अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. सुब्रत कुमार मिश्र, एसीएमएस डा. जी सोरेन, डा. सुष...