श्रावस्ती, अगस्त 15 -- गिलौला, संवाददाता। विद्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे गए। लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा के लिए प्रेरित किया गया। भारतीय श्रमिक कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश ने गुरुवार को विकास क्षेत्र गिलौला के वैद्य प्रकाश इंटर कॉलेज दुर्गाधाम में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष उमेश शर्मा ने की। वहीं मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री पवन वर्मा रहे। मुख्य अतिथि ने पौधे लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अंकुर सिंह के जन्म दिवस पर हुआ। मुख्य अतिथि ने कहा कि पृथ्वी पर पेड़ बेहद जरूरी है। पेड़ के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह ज्यादा से ज्यादा पौधे ल...