नई दिल्ली, फरवरी 16 -- अभी-अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'पीएम ई-बस सेवा योजना' के तहत चंडीगढ़ के लिए लगभग 25 इलेक्ट्रिक बसों की वर्चुअल तरीके से शुरुआत की। इससे पहले, हिमाचल प्रदेश में भी ऐसी पहल हो चुकी है, जहां की सरकार ने वायु प्रदूषण को कम करने के लिए हिमाचल रोडवेज के लिए सिर्फ नई इलेक्ट्रिक बसें और अन्य सरकारी वाहन ही खरीदने का मन बनाया है। हिमाचल सरकार अपने सूबे में डीजल और पेट्रोल का प्रयोग भी कम करेगी। यह एक अच्छी पहल है, जिसका न सिर्फ स्वागत किया जाना चाहिए, बल्कि इसकी सफलता की दिली कामना भी करनी चाहिए। यह अच्छी बात है कि अपने देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ लोगों का रुझान बढ़ने लगा है। सड़कों पर अब ज्यादा संख्या में ईवी दिखने लगी हैं। ये गाड़ियां पेट्रोल या डीजल पर नहीं चलतीं, बल्कि बैटरी से चलती हैं। इससे वायु प्रदूषण को...