रांची, जून 5 -- रांची। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को डालसा की ओर से व्यवहार न्यायालय परिसर में पौधरोपण एवं जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत अर्जुन, चंदन और रुद्राक्ष के पौधे लगाए गए। साथ ही नुक्कड़ नाटक और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर नगर निगम द्वारा डेमो क्लास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ती आबादी, औद्योगिकीकरण और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन से पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है तथा वैश्विक तापमान चिंताजनक स्तर तक पहुंच रहा है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस: व्यवहार न्यायालय समेत विभिन्न स्थानों पर हुआ पौधारोपण आरडीबीए के एडहॉक कमेटी के सदस्य...