रांची, जून 5 -- रांची, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को गवर्नमेंट आईटीआई (सामान्य) परिसर में एनसीसी-3 झारखंड बटालियन द्वारा पौधपरोण किया गया। फलदार एवं औषधीय पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मौके पर बटालियन के सूबेदार मेजर कृष्ण देव, संस्थान के प्राचार्य परमानंद रजक, एनसीसी अधिकारी कैप्टन तपेश्वर महतो सहित दर्जनों कैडेट्स शामिल हुए। सूबेदार मेजर कृष्ण देव ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स राष्ट्रीय सुरक्षा, राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं तथा वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी समाज सेवा है। प्राचार्य परमानंद रजक ने बताया कि संस्थान परिसर में अब तक 500 से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं और उनकी नियमित देखभाल की जा रही है। यह भी पढ़ें- वृक्षों की देखभाल सबसे बड़ा समाज सेवा : सूबेदार वहीं, कैप्टन ...