बेगुसराय, जून 1 -- ​बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। विष्णुपुर स्थित महंत राम जीवन दास महाविद्यालय के प्रांगण में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से पर्यावरण संरक्षण : हम सबकी जिम्मेदारी विषय पर जागरूकता संगोष्ठी की गई। साथ ही, पौधरोपण अभियान चलाया गया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अमित ने की। ​कार्यक्रम का शुभारंभ एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. दरख्शां नियाज द्वारा परिसर में पौधरोपण करक किया गया। ​प्राचार्य ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बिगड़ना मानव सभ्यता के लिए सबसे बड़ा खतरा है। विद्यार्थियों से अपील की कि वे न केवल खुद पौधे लगाएं, बल्कि उनके जीवित रहने तक उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी लें। उन्होंने एक छात्र, एक पौधा का संकल्प दिलाया। यह भी पढ़ें- पर्यावरण का संतुलन बिगड़ना मानव सभ्यता के लिए सबसे बड़ा खतरा: प्राचार्य हिन्दी विभाग की व्य...