पर्यावरण और मानव का अटूट रिश्ता- अर्जुन मुंडा
रांची, जून 5 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के बेंती स्थित पैना पहाड़ में शुक्रवार को आयोजित 33वें वन एवं पर्यावरण मेला में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बेंती ग्राम वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति द्वारा आयोजित इस मेले में ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मेले का माहौल पारंपरिक संस्कृति, प्रकृति संरक्षण और लोक कला के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि पर्यावरण और मानव जीवन का रिश्ता अटूट है। प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को हर वर्ष पौधरोपण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करना समय की आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- भाजपा ने चलाया एक पेड़ मां के नाम अभियान इससे पूर्व उन्होंने गेतलसूद स्थित भाजपा कार्यालय परिसर में पौधरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.