हरिद्वार, सितम्बर 6 -- हिमालय केवल पर्वत श्रृंखला नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के जीवन, जल, जंगल और पर्यावरण का आधार है। इसके संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए आगे आना होगा। हिन्दुस्तान के हिमालय बचाओ अभियान के तहत पर्यावरण एवं मानव उत्थान समिति की ओर से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सदस्यों और पर्यावरण प्रेमियों को हिमालय संरक्षण की शपथ दिलाई गई। समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने कहा कि हिमालय का संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है। लगातार बढ़ते प्रदूषण, वनों के कटान, अनियोजित विकास और प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन से हिमालयी क्षेत्र के पर्यावरण पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- लायंस क्लब ने हिमालय बचाने की प्रतिज्ञा ली विनोद मिश्रा ने उपस्थित लोगों को हिमालय, जल, जंगल और पर्यावर...