हमीरपुर, जुलाई 28 -- हमीरपुर, संवाददाता। यमुना परिपथ पर पर्यावरण एवं जल संरक्षण जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ डीएलएसए की सचिव वंदना अग्रवाल द्वारा वृक्षारोपण कर किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने योगाभ्यास एवं विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन किया। अपने संबोधन में वंदना अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण एवं जल संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक वृक्षारोपण करे, जल का संरक्षण करे तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम कर प्रकृति के संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाए। उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया...