धनबाद, जून 12 -- निरसा, प्रतिनिधि। एमपीएल पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास एवं हरित भविष्य निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए एक और राष्ट्रीय उपलब्धि अपने नाम करने में सफल रही है। उल्लेखनीय है कि गत दिनों दिल्ली में आयोजित समारोह में ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट फाउंडेशन (जीईईएफ) द्वारा प्रतिष्ठित इंवायरमेंट एक्सलेंस कंपनी आंफ द ईयर 2026 पुरस्कार से एमपीएल को सम्मानित किया गया है। इस राष्ट्रीय सम्मान को आज औपचारिक रूप से चीफ ओएण्डएम सर्विसेज डीके गंगवाल एवं पर्यावरण विभाग प्रमुख अजय कुमार ने सीईओ बासुदेव हांसदा को सुपुर्द किया। मौके पर चीफ ओएण्डएम सतीश प्रभु तथा पर्यावरण विभाग के अधिकारी अमन सिंह,अंकेश काजला मुख्य रूप से उपस्थित थे। एमपीएल के सीईओ बासुदेव हांसदा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण के प्रति प...