वाराणसी, जून 3 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। खेत बचाओ अभियान के तहत मंगलवार को आराजी लाइन ब्लॉक के काजीचक गांव में किसानों को जागरूक किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र और भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) के संयुक्त तत्वावधान में संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने मिट्टी की सेहत, खेती में कम लागत, टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल खेती के लिए संतुलित उर्वरकों के उपयोग की जानकारी दी।उन्होंने जैव उर्वरकों और हरी खाद के प्रयोग पर विशेष बल दिया। कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. नवीन कुमार सिंह ने कहा कि इस अभियान में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के संतुलित प्रयोग, गोबर की खाद, सनई या दलहनी फसलों के उपयोग और जैव उर्वरकों के प्रयोग के लिए जागरूक किया जा रहा है।केंद्र यह भी पढ़ें- केंचुए जैविक इंडिकेटर, कम करतें हैं उर्वरक निर्भरता के उद्यान वैज्...