नैनीताल, जून 1 -- नैनीताल। राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) की प्रधान पीठ, नई दिल्ली के सदस्य एवं न्यायाधीश डॉ. अफरोज अहमद आज मंगलवार को नैनीताल में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सीडीओ अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि बैठक 11 बजे से नैनीताल क्लब में आयोजित की जाएगी। बैठक के लिए वन विभाग और उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोडल विभाग नामित किया गया है। समीक्षा के दौरान पर्यावरणीय योजनाओं की प्रगति, संरक्षण उपायों और न्यायाधिकरण के निर्देशों के पालन की स्थिति पर चर्चा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...