लातेहार, मई 30 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय परिसर में एक जून को आयोजित होने वाली एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड के नॉर्थ धाधू पूर्वी भाग कोल ब्लॉक की पर्यावरणीय जनसुनवाई को लेकर विरोध तेज हो गया है। आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष ने जनसुनवाई कार्यक्रम को तत्काल रद्द करने की मांग करते हुए कहां है कि मांग नहीं मानी गई तो प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीण व्यापक विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद,रांची द्वारा प्रस्तावित जनसुनवाई के विरोध में पहले भी उपायुक्त को आवेदन सौंपा गया था। इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस पहल नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ी है। इसी क्रम में बीते सोमवार को ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 22 को जाम कर अपना विरोध दर्ज कराया था। शंकर उरांव ने कहां कि...