सोनभद्र, जून 14 -- अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी विंध्याचल को पर्यावरण संरक्षण एवं सतत ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए आयोजित द्वितीय ग्रीन एनवायरो एनवायरनमेंट एक्सीलेंस अवार्ड्स में प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित किया गया। एनटीपीसी विंध्याचल प्रबन्धन के मुताबिक यह सम्मान एनटीपीसी विंध्याचल की पर्यावरणीय प्रबंधन एवं हरित विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार संजय प्रकाश यादव, अपर महाप्रबंधक (ईएमजी) ने पद्मश्री से सम्मानित एवं फॉरेस्ट मैन ऑफ इंडिया के नाम से प्रसिद्ध जादव पायेंग से 12 जून 2026 को गुवाहाटी में आयोजित समारोह के दौरान प्राप्त किया। प्रबन्धन ने इस पुरस्कार को एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग तथा हरितपहल को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयासों का प्रति...