देहरादून, मार्च 2 -- न्यूयार्क में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण सम्मान प्राप्त शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के प्रान्त पर्यावरण संयोजक पर्यावरणविद डॉ विनोद प्रसाद जुगलान ने एक बार फिर देव भूमि का नाम रोशन किया है। उन्हें वीर नर्मद विश्वविद्यालय गुजरात में उत्तराखंड समाज सूरत द्वारा आयोजित उत्तराखंड विरासत महोत्सव में प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए विशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। वह कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि सम्मिलित हुए। उन्होंने उत्तराखंड विरासत महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि देव भूमि को उत्तराखंड के लोग देश ही नहीं विदेशों में भी भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे गुजरात के युवा नेता उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि सूरत के प्रांगण में उत्तराखंड की पहाड़ी विरासत के इस महोत्सव में ...