पीलीभीत, अप्रैल 12 -- एसआरएम इंटर कालेज के रसायन विज्ञान प्रवक्ता टीएच खान का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने अंग वस्त्र एवं उपहार देकर भावभीनी विदाई दी। बीसलपुर के एसआरएम इंटर कालेज के रसायन विज्ञान प्रवक्ता एवं पर्यावरण चिंत टीएच खान सेवानिवृत्त हो गए। कालेज में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ डायट प्राचार्य दुर्वेश कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर शिक्षकों ने अंग वस्त्र एवं उपहार देकर विदाई दी। समारोह की अध्यक्षता डा. सर्वेश गर्ग ने की। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेश गंगवार, संजीव गंगवार, कुलवंत सिंह, निर्भय सक्सेना आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...