गुड़गांव, अप्रैल 8 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह संतुलित और व्यवस्थित बनी हुई है। सहायक खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (एएफएससी) सुनील कुमार ने बताया कि वर्तमान में जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को उनकी मांग के अनुसार नियमित रूप से सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि जिले की 58 गैस एजेंसियों के पास इस समय कुल 10 हजार 378 एलपीजी सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, जिससे आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें, क्योंकि प्रशासन पूरी स्थिति पर सतर्क निगरानी बनाए हुए है।एएफएससी ने बताया कि एलपीजी वितरण प्रणाली की रोजाना समीक्षा की जा रही है। नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से यह सुनिश्चित क...