मथुरा, जून 7 -- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती तीन दिवसीय परीक्षा सोमवार से जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर शुरु हो जाएगी। इसके लिये पुलिस प्रशासन ने पर्याप्त सुरक्षा इंताजामात किये है। परीक्षा केन्द्र के 100 मीटर की परिधि में परिंदा भी पर नही मार सकेगा। छह पालियों में 6240 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण करेंगे। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आठ से दस जून तक पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा करायी जा रही है। जिले में 16 परीक्षा केन्द्रों पर पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा होगी। 6240 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। एसएसपी श्लोक कुमार ने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी तरीके से कराये जाने को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस व पीएसी बल तैन...