नैनीताल, मई 15 -- नैनीताल, संवाददाता। डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी से नैनीताल के पर्यटन कारोबार में बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि पहाड़ का कारोबार सीजनल होता है। ऐसे में जब देश-दुनिया के लोग नैनीताल में हैं, यहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था न के बराबर है। ईंधन के दाम बढ़ने से पर्यटन कारोबार खासा प्रभावित होगा। पहले से ही गैस की किल्लत झेल रहे कारोबारियों और आम लोगों को अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम सताने लगे हैं। नैनीताल शहर में शुक्रवार को डीजल की कीमत 91.27 रुपये व पेट्रोल 96.30 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था शून्य है। ऐसे में सरकार की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार घरेलू पर्यटन सबसे अधिक प्रभावित होगा。 यह भी...