सासाराम, अप्रैल 27 -- शिवसागर। प्रखंड क्षेत्र की आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका देवंती देवी की हृदय गति रूकने से रविवार रात मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही गांव व घर में मातम पसर गया। बीडीओ अशोक कुमार ने बताया कि घटना दुखद है। वह हृदय रोग से ग्रसित थीं। उनका इलाज पटना के किसी अस्पताल में चल रहा था। काफी दिनों से बैठक में उपस्थित नहीं हो रही थीं। पति ओसियर सिंह ने बताया कि निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। यह भी पढ़ें- पूर्व हेडमास्टर के निधन पर जताया गया शोक।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...