मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- बंदरा, एक संवाददाता। सुंदरपुर रतवारा में गुरुवार को कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत पर्यवेक्षक मानस चौधरी ने कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि पहली बार राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं की राय से अध्यक्ष चुनने का निर्णय लिया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल, जिला प्रवक्ता समीर कुमार, प्रखंड अध्यक्ष दिलीप चौधरी, प्रदेश प्रभारी कमलदेव नरायण शुक्ला, महिला जिलाध्यक्ष जूही प्रीतम, कृपाशंकर शाही, मुकेश त्रिपाठी, धर्मवीर शुक्ला, मयंक मुन्ना, राहुल कुमार, नवल मिश्र, नंदन शर्मा, राजू सहनी, अनिल पाठक, अनिल ठाकुर, राजकिशोर पाठक, बबन त्रिवेदी, अयूब अंसारी, नासिर हुसैन, रंजीत ठाकुर, शंभू सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...