पाकुड़, अगस्त 7 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। घाघरजानी स्थित प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) के सफल संचालन को लेकर बीएलओ, वालंटियर एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- Pakur News: बीएलओ पर्यवेक्षक को मिला दावा आपत्ति का प्रशिक्षणप्रशिक्षण विवरण प्रशिक्षण सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण में प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन, दावे एवं आपत्तियों की प्रक्रिया, फॉर्म-06, 06 ए, 07 और 08 के उपयोग, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन की प्रक्रिया, सुनवाई की व्यवस्था, नोटिस जारी करने, अपील की प्रक्रिया तथा बीएलओ और बीएलए की भूमिका की विस्तार से जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Pakur News: प्रारूप प्रकाशन के बाद बीडीओ...