भभुआ, जून 11 -- बरसात में सबार-दुर्गावती मार्ग से पर्यटकों को जाने में होगी परेशानी जलभराव वाला यह पथ बेलांव, चेनारी और दुर्गावती डैम को जोड़ता है (पेज चार की फ्लायर खबर) रामपुर, एक संवाददाता। सरकार को राजस्व देनेवाला कैमूर के चर्चित पर्यटन स्थल दुर्गावती जलाशय परियोजना (डैम) के पास बरसात में जाने में पर्यटकों को परेशानी हो सकती है। यह भी पढ़ें- पर्यटन स्थल दुर्गावती डैम को जोड़नेवाला पथ बदहालबरसात में यात्रा की कठिनाइयाँ बरसात में जब गर्मी से राहत मिलती है और चारों ओर हरियाली दिखती है, तब पर्यटकों का हुजूम कैमूर के पर्यटन स्थलों की ओर निकल पड़ता है। लेकिन, इस बार की बरसात में डैम तक पहुंचना आसान नहीं होगा। क्योंकि सबार-दुर्गावती मार्ग में सबार तीनमुहानी के पास जलजमाव पांच-छह फुट लंबी दूरी में जलभराव है। इस तीनमुहानी से पश्चिम में रामपुर प्र...