विकासनगर, अप्रैल 2 -- जौनसार बावर का केंद्र बिंदु कहे जाने वाली पर्यटन नगरी चकराता इन दिनों गैस की समस्या से जूझ रही है। क्षेत्र में कॉमर्शियल गैस की अनियमित आपूर्ति ने रेस्टोरेंट और ढाबा कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, जिससे उनका व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि कई संचालकों को प्रतिष्ठान या दुकानें बंद करने की मजबूरी आने लगी है। चकराता बाजार और आसपास संचालित छोटे बड़े रेस्टोरेंट, होटल ढाबों और टी स्टॉल संचालकों का कहना है कि जबसे गैस संकट हुआ है तब से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध ही नहीं हो पा रहे हैं। घरेलू गैस के साथ कॉमर्शियल गैस की किल्लत के चलते अपने प्रतिष्ठान में भोजन तैयार करना मुश्किल हो गया है, इसका सीधा असर उनकी लागत पर पड़ रहा है और समान भी महंगा करना पड़ रहा है। रेस्टोरेंट संचालक दिनेश चांद...