सिमडेगा, दिसम्बर 9 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पर्यटक स्थलों के संरक्षण और विकास में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपुर्ण है। डीसी कंचन सिंह मंगलवार को केलाघाघ डैम परिसर में आयोजित जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन को संबोधित कर रही थी। डीसी ने कहा कि पर्यटक स्थल में सम्मेलन आयोजित करने का मुख्य उददेश्य जनप्रतिनिधियों को पर्यटक स्थल की सुंदरता, संभावना और वास्तविक चुनौतियों से अवगत कराना है। डीसी ने कहा कि जनप्रतिनिधि जागरुक होकर अपने अपने क्षेत्र के पर्यटन समिति को सक्रिय बनाएं ताकि पर्यटक स्थलों में मुलभूत सुविधा उपलब्ध हो। उन्होंने पर्यटक स्थलों को साफ और स्वच्छ बनाने की अपील करते हुए पर्यटक स्थलों में प्लास्टिक, थर्मा कॉल आदि का उपयोग पुर्ण रुप से बंद करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यटक स्थलों में गंदगी फैलाने वालो पर समिति के द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.