दुमका, जून 3 -- दुमका, प्रतिनिधि। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में मंगलवार को खेल एवं पर्यटन विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- सतबहिनी झरना तीर्थ का दौरा कर किया गया योजनाओं का चयनबैठक का उद्देश्य बैठक में पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर संचालित सुंदरीकरण एवं विकास कार्यों की प्रगति का आकलन किया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण एवं विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए, ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। समीक्षा के क्रम में बताया गया कि सृष्टि पार्क एवं सेल्फी ब्रिज में सुंदरीकरण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। यह भी पढ़ें- इटखोरी महोत...