पर्यटन स्थलों पर चला नशामुक्ति जागरुकता अभियान
चतरा, जून 23 -- चतरा, संवाददाता। राज्यव्यापी नशा मुक्ति अभियान के तहत जिला पर्यटन एवं खेल विभाग, चतरा द्वारा जिले के विभिन्न प्रमुख पर्यटन स्थलों पर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के माध्यम से स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। अभियान के क्रम में माँ भद्रकाली मंदिर, इटखोरी, बक्शा डैम, इटखोरी तथा भेड़ी फार्म डैम, चतरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान उपस्थित लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- एनएसएस सदस्यों ने नशे के खिलाफ निकाली जागरुकता रैली कार्यक्रम के दौरान बैनर, पोस्टर एवं पंपलेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.