नैनीताल, अप्रैल 22 -- नैनीताल, संवाददाता। पालिका ने आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने को आउटसोर्स के जरिए 80 सफाई कर्मियों की तैनाती की है। इसके अलावा 10 कर्मचारियों की एक विशेष टीम भी बनाई है, जो आपात स्थिति में वार्डों में सफाई व्यवस्था संभालेगी।बुधवार को पालिका प्रशासन ने मल्लीताल बाजार, मालरोड और सूखाताल समेत कई वार्डों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्थानों पर गंदगी के ढेर और अव्यवस्था मिलने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। कुछ वार्डों की गलियों और मुख्य मार्गों पर कूड़े का अंबार मिला। नियमित सफाई न होने के चलते संबंधित क्षेत्र के सफाई हवलदार से तत्काल स्पष्टीकरण तलब किया गया। यह भी पढ़ें- चुंगियों पर फास्टैग व्यवस्था तत्काल सुचारू करे नैनीताल पालिका : डीएम पालिका प्रशासन ने चेतावनी दी है कि तय समय में...