कुशीनगर, अगस्त 24 -- कसया, हिन्दुस्तान संवाद। यह भी पढ़ें- बेटी पैदा होने के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा नगर के नेशनल हाईवे फोरलेन पर निकट गोपालगढ़ स्थित हंसराज हॉस्पिटल पर प्रसव के उपरांत इलाज के दौरान प्रसूता की मौत का मामला बिगड़ गया। परिजन डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। बाद में करीब नौ घंटे मानमनौवल के बाद थानाध्यक्ष द्वारा एएसपी से वार्ता के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रसूता का पति कुशीनगर स्थित पर्यटन थाने में सिपाही है।प्रसव की स्थिति बुद्ध स्थली कुशीनगर पर्यटन थाने पर तैनात सिपाही प्रमोद यादव पुत्र भगवान यादव निवासी ग्राम धनपलिया, जिला बलिया की पत्नी अन्नू यादव (28 वर्ष) को शनिवार को इलाज के लिए हंसराज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां महिला चिकित्सक डा. पिंकी सिंह क...