आदित्यपुर, मई 21 -- चांडिल। चांडिल डैम में पर्यटन विकास को लेकर पर्यटन सचिव मुकेश कुमार बुधवार को चांडिल डैम पहुंचे। उन्होंने चांडिल डैम में बनने वाले इको कॉटेज और मड हाउस को लेकर डैम के नीचे भूखंड का मुआयना किया। सचिव ने चांडिल डैम में पर्यटन के विकास को लेकर मौजूद विभव को भी तलाशा। उन्होंने डैम में पर्यटन के विकास की संभावना को लेकर संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से चर्चाएं की। पर्यटन विकास को लेकर सचिव ने डैम के पास कई साइट भी देखे। नक्शा के माध्यम से पर्यटन के लिए मौजूद भूखंड की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने चांडिल डैम में और किस तरह से पर्यटन को विकसित किया जा सकता है इस पर चर्चाएं की। यह भी पढ़ें- पर्यटन योजनाओं को समय पर पूरा करें : मंत्री मौके पर डीसी नीतीश कुमार ने जानकारी ली। सचिव ने चांडिल डैम के पास रिसॉर्ट को भी देखा। मौके ...